Varanasi News: बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में की लूट, बाप-बेटे को मारी गोली

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बदमाशों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी की दुकान पर धावा बोल दिया। लूटपाट के दौरान उन्होंने सर्राफा कारोबारी बाप-बेटे को गोली मार दी और दुकान से करीब 20 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाप-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए पूरे इलाके में सघन अभियान शुरू कर दिया है।

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग

प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज से तीन बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली है, हालांकि, अभी तक सही संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

(खबर अपडेट की जा रही है)

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.