बरेली में पत्नी से विवाद के बाद सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पत्नी से कहासुनी के बाद एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, लेवर कॉलोनी निवासी मनोज मौर्य (37) पुत्र स्व. भागीरथी मौर्य हाल ही में कैंफर स्टेट कॉलोनी स्थित अपने नवनिर्मित मकान में शिफ्ट हुए थे। इससे पहले वह किराए के मकान में रह रहे थे और धीरे-धीरे नया सामान घर ला रहे थे। मनोज की तैनाती पहले अमरोहा में थी और एक सप्ताह पूर्व उनका तबादला मुरादाबाद हुआ था, जहां उन्होंने अभी आमद दर्ज नहीं कराई थी।

शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर पत्नी ज्योति उर्फ मीनू से उनका विवाद हो गया। इसके बाद मनोज ने छत के कुंडे में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि पत्नी ने परिजनों को पहले हार्ट अटैक की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे भाइयों ने देखा कि मनोज को नीचे उतारा जा चुका था।

परिजन उन्हें तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में एक बेटी और एक बेटा है।

पुलिस का कहना है कि शव पर गले में फंदे के निशान पाए गए हैं। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.