- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- स्टेज पर गोली लगने से घायल दुल्हन की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सफल सर्जरी
स्टेज पर गोली लगने से घायल दुल्हन की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सफल सर्जरी
वाराणसी। बिहार के बक्सर जिले में शादी समारोह के दौरान गोली लगने से घायल दुल्हन की वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सफल सर्जरी की गई है। डॉक्टरों ने करीब दो घंटे चले जटिल ऑपरेशन के बाद दुल्हन की आंत में फंसी गोली को सुरक्षित निकाल लिया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
घटना चौसा गांव (जिला बक्सर) की है, जहां बलिया के मानसिंहछपरा (अचलगढ़) निवासी अविनाश साहनी की बारात पहुंची थी। जयमाला की रस्म के दौरान पड़ोस का युवक दीनबंधु स्टेज पर चढ़ा और एकतरफा प्रेम के चलते दुल्हन के पेट में गोली मार दी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद घायल दुल्हन को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज दिया गया, फिर गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
