गढ़वा: शादी का झांसा देकर संबंध, गर्भवती प्रेमिका को जहरीला गोलगप्पा खिलाकर हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

रांची/गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और प्रेमिका के गर्भवती होने पर उसकी हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी साकेत केशरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता के बीच पिछले छह वर्षों से प्रेम संबंध था। एक वर्ष पहले दोनों का एक बच्चा भी हुआ था, जिसके बाद सामाजिक हस्तक्षेप के चलते वे अलग हो गए थे। आरोप है कि बाद में आरोपी ने फिर से शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाए, जिससे वह दोबारा गर्भवती हो गई। वर्तमान में पीड़िता आठ माह की गर्भवती है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी 2026 को आरोपी ने उसे मिलने बुलाया। गोलगप्पा खाने की इच्छा जताने पर आरोपी ने कथित रूप से जहरीले गोलगप्पे खिलाए, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। इसके बाद आरोपी डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर बैरिया जंगल ले गया, जहां उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़िता को मृत समझकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पीड़िता को होश आ गया और वह पूरी रात जंगल में छिपी रही। अगले दिन किसी तरह घर पहुंचकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर रमकंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

वाराणसी एयरपोर्ट पर स्विस नागरिक के बैग से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद, पूछताछ के बाद छोड़ा गया वाराणसी एयरपोर्ट पर स्विस नागरिक के बैग से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद, पूछताछ के बाद छोड़ा गया
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एक स्विस नागरिक के...
वाराणसी: मोबाइल बनवाने के बहाने युवती को ले गई सहेली, गंगा किनारे नशीली चाय पिलाकर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
गढ़वा: शादी का झांसा देकर संबंध, गर्भवती प्रेमिका को जहरीला गोलगप्पा खिलाकर हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ आशियाना हत्याकांड: चश्मदीद बेटी को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी, जांच में कई सवाल अब भी बाकी
मुरादाबाद में नमाज से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, साले पर प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.