प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी, पांच घंटे बाद उतरी

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमा काटी गांव में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती प्रेमी से शादी की मांग को लेकर करीब 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, युवती काफी देर तक टावर से उतरने को तैयार नहीं हुई। इसी दौरान उसने ऊपर से एक पर्ची फेंकी, जिसमें प्रेमी फारुक और उसके परिजनों के मोबाइल नंबर लिखे थे। पर्ची में युवती ने चेतावनी दी थी कि यदि फारुक वापस नहीं आया तो वह जहर खा लेगी। युवती का दावा है कि दोनों के बीच पिछले 12 वर्षों से प्रेम संबंध है और शादी की बात तय थी, लेकिन युवक ने इनकार कर नेपाल चला गया।

पुलिस ने पर्ची में दिए गए नंबरों पर संपर्क कर युवक को नेपाल से तत्काल लौटने को कहा। बताया गया कि नेपाल सीमा गांव से करीब छह किलोमीटर दूर है, जिसके चलते युवक कुछ ही घंटों में मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस और युवक ने युवती को समझाने का प्रयास किया।

युवती ने आशंका जताई कि नीचे उतरने पर युवक दोबारा भाग सकता है, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवती टावर से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस युवक और युवती दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों की उम्र और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.