- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में युवक का शव बरामद, पहचान के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग
बलिया में युवक का शव बरामद, पहचान के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग
On
बलिया। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़वार रोड पुल के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच, रंग गेहुआ, शरीर एकहरा, हल्की दाढ़ी तथा काले बाल हैं। मृतक ने फिरोजी रंग का स्वेटर, काली आधी बांह की इनर और हल्की स्लेटी रंग की लाइनदार पैंट पहन रखी थी।
काफी प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल थाना कोतवाली बलिया को सूचित करें।
खबरें और भी हैं
कम कीमत में दमदार एआई स्मार्टफोन मार्केट में
By Parakh Khabar
Latest News
18 Apr 2026 07:40:24
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
