- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- वाराणसी एयरपोर्ट पर स्विस नागरिक के बैग से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद, पूछताछ के बाद छोड़ा गया
वाराणसी एयरपोर्ट पर स्विस नागरिक के बैग से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद, पूछताछ के बाद छोड़ा गया
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एक स्विस नागरिक के बैग से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद किया। सुरक्षा होल्ड एरिया में जांच के दौरान यह फोन पकड़ा गया, जिसके बाद यात्री को पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आंद्रे सायरिल अपनी महिला मित्र सेलेन हैंगमैन के साथ यात्रा कर रहे थे और मुंबई से नेपाल जाने की योजना थी। वे पेशे से प्रोसेस इंजीनियर हैं और सितंबर 2025 से विश्व भ्रमण पर हैं। भारत में वे दिल्ली, राजस्थान, आगरा और वाराणसी का भ्रमण कर चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी एजेंसियों की जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। इसके बाद लिखित माफीनामा लेने के उपरांत आंद्रे सायरिल को छोड़ दिया गया। प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन को जब्त कर लिया गया है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
