बलिया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

बलिया। जिले के सहतवार थाना क्षेत्र में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को मनियर थाना क्षेत्र के बड़सारी जागीर गांव से सहतवार थाना क्षेत्र के बलेउर गांव में एक बारात आई थी। इसी दौरान हुए आपसी विवाद में मनबढ़ बदमाशों ने मोहन राजभर और उसके साथी विजय राजभर को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल मोहन राजभर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े - यूपीपीसीएस में 113वीं रैंक पाने वाले पूर्व छात्र राकेश प्रजापति को एमटीसीएस ने किया सम्मानित

घटना के बाद सहतवार थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत गुरुवार को उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोविंद ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से वांछित अभियुक्त राजू यादव, रंजीत यादव और पंकज राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी बलेउर गांव और सहतवार कस्बे के निवासी हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.