वाराणसी: मोबाइल बनवाने के बहाने युवती को ले गई सहेली, गंगा किनारे नशीली चाय पिलाकर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता की सहेली मोबाइल ठीक करवाने के बहाने उसे घर से ले गई और गंगा किनारे सुनसान स्थान पर पांच युवकों ने नशीली चाय पिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां के अनुसार, बुधवार शाम पड़ोस में रहने वाली सहेली उनकी बेटी को कैथी बाजार ले जाने की बात कहकर घर से ले गई थी। लेकिन वह उसे बाजार न ले जाकर गंगा किनारे झाड़ियों के पास ले गई, जहां पहले से पांच युवक मौजूद थे। वहां युवकों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ मिला पेय पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने झाड़ियों के पीछे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़े - वाराणसी आरटीसी से 20 अप्रैल को यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी

कुछ देर बाद पीड़िता को होश आया तो वह बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकीय जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

परिजनों ने प्रारंभिक स्तर पर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। हालांकि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

चौबेपुर थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य चार की तलाश के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। पीड़िता और उसके परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.