Varanasi News: काशी में श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए दो किमी लंबी कतार

वाराणसी। महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालुओं का काशी की ओर पलट प्रवाह तेज हो गया है। बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए लाखों भक्त उमड़ पड़े हैं, जिससे मंदिर परिसर के बाहर करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई है। यही हाल कालभैरव मंदिर का भी है, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

प्रयागराज में कुंभ स्नान के बाद श्रद्धालु वाराणसी का रुख कर रहे हैं, जहां वे गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के बाद काशीपुराधिपति के दर्शन करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े - वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रयागराज में हालिया भगदड़ की घटना के मद्देनजर वाराणसी प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम, पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार भीड़भाड़ वाले इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

काशी में बढ़ती भीड़ पर शासन स्तर से निगरानी की जा रही है। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, गुरुवार को करीब 20 लाख श्रद्धालु वाराणसी पहुंचे हैं।

महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के निरस्त होने से काशी में बढ़ी भीड़

महाकुंभ के लिए चलाई गई कई स्पेशल ट्रेनों के निरस्त होने के कारण चंदौली, बिहार और झारखंड से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु अब बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन हर चौराहे और घाट पर मुस्तैद है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन: 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, थ्री-लेयर जांच के बाद मिला प्रवेश बलिया में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन: 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, थ्री-लेयर जांच के बाद मिला प्रवेश
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को जिले के सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा...
UP News: देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी बधाई
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Bihar News: ईंट-भट्ठे के गड्ढे में दफन मिली महिला की लाश, हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका
विश्व पर्यावरण दिवस पर गोडावण संरक्षण का संदेश, कुतुब मीनार पर दिखी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की प्रेरक कहानी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.