- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ पर इक़बाल खान ने साझा किया अक्षय कुमार संग अपना ‘खिलाड़ी’ फैन मोमेंट
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ पर इक़बाल खान ने साझा किया अक्षय कुमार संग अपना ‘खिलाड़ी’ फैन मोमेंट
मुंबई : सोनी सब के आगामी मेडिकल ड्रामा ‘यादें’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। शो के लीड एक्टर इक़बाल खान ने इसके प्रमोशन के लिए अभिनेता अक्षय कुमार के गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में खास शिरकत की। इस एपिसोड में उनके साथ अभिनेता मनीष पॉल और करण वाही भी नजर आए।
मनीष पॉल ने कहा, “इक़बाल जूडो और कराटे में काफी अच्छे हैं और प्रोफेशनल्स की तरह फ्लाइंग किक्स कर सकते हैं।”
इक़बाल खान ने भी एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ी’ रिलीज़ हुई थी, तब वह और उनके दोस्त फिल्म के क्लाइमैक्स सीन से काफी प्रभावित हो गए थे और उसे अपने तरीके से दोहराने की कोशिश करते थे।
उन्होंने कहा, “जब ‘खिलाड़ी’ रिलीज़ हुई थी और आपने एम्बेसडर कार के ऊपर से कूदकर किक्स दी थीं, तब हम दोस्तों ने भी उसे दोहराने की कोशिश की थी। हम कार के पीछे स्टूल रखकर चढ़ते और वही मूव करने की कोशिश करते थे। किक्स तो कर लेते थे, लेकिन जिस तरह आप खुद को ऊपर उठाते थे, वैसा हम कभी नहीं कर पाए।”
इस दौरान करण वाही ने भी अपनी दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि उनके तीन दोस्तों के ग्रुप में इक़बाल ही सबसे समझदार हैं और वही अक्सर उन्हें संभालते हैं।
गौरतलब है कि दर्शक 13 मार्च 2026 को रात 9 बजे ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अक्षय कुमार के साथ इक़बाल खान को देख सकेंगे, जहां वे अपने शो ‘यादें’ के बारे में भी चर्चा करेंगे। यह शो जल्द ही सोनी सब पर प्रसारित किया जाएगा।
