Lucknow News : व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कमी से व्यापारी परेशान, डीएम से की शिकायत

लखनऊ : व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी विशाख जी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि व्यवसायिक गैस सिलेंडर नहीं मिलने से मिठाई, कैटरिंग, रेस्टोरेंट और होटल कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जल्द समाधान की मांग की।

यह भी पढ़े - बलिया में डीएम-एसपी ने खेली फूल और गुलाल की होली, पुलिस जवानों ने किया जमकर डांस

इसके बाद व्यापारियों ने अपर जिलाधिकारी (खाद्य एवं आपूर्ति) ज्योति गौतम को ज्ञापन सौंपकर व्यवसायिक गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की अपील की।

इस पर एडीएम ज्योति गौतम ने कहा कि इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के प्रतिनिधियों से वार्ता कर जल्द ही समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल व्यवसायिक गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर सभी को थोड़ा संयम बरतना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से फूड सेक्टर को गैस सप्लाई में प्राथमिकता देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

एडीएम ने बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार ही प्रशासन कार्य कर रहा है और वैश्विक परिस्थितियों के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, राजेश गुप्ता और मो. आदिल सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.