Varanasi News: वरुणा नदी में तैरती मिली युवक की लाश, घर से अचानक हुआ था लापता

वाराणसी। कैंट थाना के डीएम कंपाउंड के पीछे वरूणा नदी में युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सौरभ पांडेय ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। वहीं कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक घर से नाराज होकर निकला था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को लोगों ने वरुणा में शव उतराया देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसकी शिनाख्त कराई। युवक की शिनाख्त कैंट थाना के फुलविरया इमिलिया घाट निवासी राहुल मिश्रा पुत्र कुंजबिहारी मिश्रा (20 वर्ष) के रूप में हुई। राहुल एक दिन पहले घर से नाराज होकर निकल गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ अता-पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.