- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सीतापुर
- सीतापुर में दंपती के बीच सड़क पर विवाद, शिक्षक और पत्नी आमने-सामने; वीडियो वायरल
सीतापुर में दंपती के बीच सड़क पर विवाद, शिक्षक और पत्नी आमने-सामने; वीडियो वायरल
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार को एक दंपती के बीच सार्वजनिक स्थान पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला बेहटा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक महिला ने अपने शिक्षक पति पर दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर हंगामा किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला बुर्का पहनकर अपनी मां और बेटी के साथ मौके पर पहुंची थी। जैसे ही उसने अपने पति को एक महिला के साथ देखा, उसने उसे रोक लिया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान कुछ समय के लिए हाथापाई भी हुई, जिससे सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। शिक्षक पति ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थान पर उनके साथ मारपीट कर उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं पत्नी ने पति पर वैवाहिक संबंधों के उल्लंघन और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
