Ballia News : नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच आरोपियों पर केस दर्ज; एक्शन मोड में पुलिस

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने स्वयं फॉरेंसिक टीम और पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजन ने 18 फरवरी की अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गड़वार थाने में तहरीर दी। आरोप है कि 15 फरवरी 2026 को नाबालिग लड़की शौच के लिए बाहर गई थी, इसी दौरान गांव के ही पांच लड़कों (चार नामजद और एक अज्ञात) ने उसे डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़े - कुशीनगर में बनेगी अत्याधुनिक केला टिशू कल्चर लैब, 4.01 करोड़ रुपये स्वीकृत

सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

एसपी ओमवीर सिंह ने स्पष्ट कहा कि घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.