- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : प्रवेश पत्र में ‘मेल’ की जगह छपा ‘फीमेल’, दो घंटे भटकता रहा छात्र
Ballia News : प्रवेश पत्र में ‘मेल’ की जगह छपा ‘फीमेल’, दो घंटे भटकता रहा छात्र
बलिया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एक मामूली तकनीकी गलती ने एक छात्र को गंभीर परेशानी में डाल दिया। प्रवेश पत्र में लिंग (जेंडर) की त्रुटि के कारण परीक्षार्थी करीब दो घंटे तक परीक्षा केंद्रों के बीच भटकता रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के हस्तक्षेप के बाद उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली, लेकिन वह केवल एक घंटा ही परीक्षा दे सका।
वास्तव में पीएमएचएस स्कूल परसिया के बालकों का परीक्षा केंद्र प्रभावती देवी विद्यापीठ, सहतवार निर्धारित था। सुबह परीक्षा देने जब प्रीतम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांसडीह पहुंचा तो वहां से उसे सहतवार परीक्षा केंद्र भेज दिया गया। परीक्षा शुरू हो जाने के बाद लगभग दो घंटे तक वह बाइक से बांसडीह और सहतवार के बीच असमंजस की स्थिति में दौड़ता रहा।
मामले की जानकारी मिलने पर डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए छात्र को सहतवार परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने का निर्देश दिया। हालांकि समय बीत जाने के कारण छात्र परीक्षा का पूरा समय नहीं ले सका। परीक्षा के बाद प्रीतम ने बताया कि वह केवल एक घंटा ही परीक्षा दे पाया।
इस घटना ने बोर्ड परीक्षा व्यवस्था में तकनीकी त्रुटियों और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
