IIT BHU की दो छात्राओं संग छेड़खानी, चार गिरफ्तार

वाराणसी: आईआईटी बीएचयू की दो शोध छात्राओं के साथ उनके हास्टल के पास चार युवकों के छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्राओं की शिकायत पर पहुंचे प्राक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपितों को पकड़कर लंका थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। 

छात्रा ने बताया कि वह अपने सहपाठी के साथ हास्टल के पास मौजूद थी। इसी दौरान चार पहिया सवार चार शोहदे वहां पहुंचे और दुर्व्यवहार करने लगे। सभी नशे में थे। छात्राओं ने इसका विरोध किया और प्राक्टोरियल बोर्ड को इसकी सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंची प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम चारों को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके बाद लंका थाने की पुलिस को सौंप दिया। चारों आरोपित छात्र हैं। 

यह भी पढ़े - उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का उत्तर प्रदेश में विस्तार, पाँच नई शाखाओं के साथ मजबूत कर रहा उपस्थिति

सुंदरपुर निवासी मनीष प्रजापति विद्यापीठ में पढ़ता है। अमर सिंह मिर्जापुर के एक कालेज से एलएलबी कर रहा है। वहीं दसमी खोजवां निवासी आशीष जायसवाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय और ब्रिज इन्क्लेव कालोनी सुंदरपुर निवासी अश्वनी व्यास विद्यापीठ में पढ़ता है। चारों अश्वनी की कार से घूमने निकले थे। पुलिस के अनुसार चारों को जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्रधानों और कोटेदारों के साथ बलिया डीएम की बड़ी बैठक, इन बिंदुओं पर दिए सख्त निर्देश प्रधानों और कोटेदारों के साथ बलिया डीएम की बड़ी बैठक, इन बिंदुओं पर दिए सख्त निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना...
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बलिया में तीन प्रमुख कार्यक्रमों की तैयारी तेज
मिर्जापुर में डबल मर्डर से सनसनी: युवक ने सौतेली मां और भाई की हत्या की, शव ठिकाने लगाते वक्त गिरफ्तार
गौतम बुद्ध नगर न्यूज : महिला हत्या कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
Makar Sankranti 2026 : कानपुर में गंगा घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां तेज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.