VIDEO: पुलिस का वसूली का खेल… लकड़ी लदे ट्रैक्टर को रोका, लिए रुपये, सपा नेता ने ट्वीट कर लिखा जबरदस्त भ्रष्टाचार है

उन्नाव में पुलिस का वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी लकड़ी लदे ट्रैक्टर के चालक से रुपये लेते नजर आ रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

उन्नाव। उन्नाव का पुलिस महकमा कुछ पुलिसकर्मियों की गलत कार्यशैली के चलते चर्चा में रहता है। आसीवन थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी लकड़ी वाले से वसूली की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सपा नेता आईपी सिंह ने ट्वीट कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि बलिया तक डॉट कॉम नहीं करता है।

ट्विटर पर सपा नेता आईपी सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया है। पोस्ट किए गए 25 सेकंड के वीडियो में एक युवक से रात में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी पैसे लेते दिखाई दे रहा है वीडियो में लेनदेन की भी बात हो रही है। सपा नेता ने लिखा कि "पुलिस वसूली के साक्ष्य समय समय पर आते रहते हैं। उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में कुरसठ चौकी में तैनात सतीश सिंह तोमर पुलिस ही नहीं सभी विभागों में जबरदस्त भ्रष्टाचार है।"

ट्वीट होने के बाद पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने आसीवन थाना प्रभारी संदीप मिश्रा से प्रकरण में जानकारी हासिल की है। वहीं क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ विजय आनंद को मामले की जांच सौंपी है।

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद उसकी जांच पड़ताल की गई तो प्रकाश में आया है कि यह वीडियो 15 से 20 दिन पुराना है और रात ड्यूटी में साथ में लगे पुलिसकर्मी के द्वारा ही बनाने की बात सामने आई है। फिलहाल सीओ कई बिन्दुओ पर जांच कर रहे हैं जांच रिपोर्ट आने के बाद और भी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य Lucknow Chhath Puja 2026: लक्ष्मण मेला मैदान में 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन, सीएम योगी ने गोमती में दिया अर्घ्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज...
Chhath Puja News: पीलीभीत में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की छठी मइया की आराधना
Ballia News: दरोगा संदीप प्रजापति आत्महत्या मामले में युवती गिरफ्तार, पत्नी की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई
Ballia News: ट्रेन की चपेट में आने से चितबड़ागांव थाने के 28 वर्षीय एसआई संदीप कुमार प्रजापति की मौत
Ballia Road Accident News: नगरा में पेड़ से टकराई कार, आईआईएम के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार दोस्तों की मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.