- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- सीतापुर
- बीकेटी में कॉलेज जा रहे स्टूडेंट का अपहरण
बीकेटी में कॉलेज जा रहे स्टूडेंट का अपहरण
On
- कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर राजधानी की सड़कों पर दौडती रही कार
बख्शी का तालाब। सीतापुर हाइवे पर बस से उतरकर बीएनसीटी कॉलेज जा रहे स्टूडेंट को काली के्टा सवार पांच लोगों पकड़कर डाल लिया। इसके बाद उन सभी ने कार के अन्दर की उसकी पिटाई कर दी। स्टूडेट की कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर उसे धमकाया गया कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इसके बाद कार तीन घंटे तक शहर शहर में घूमती रही। इसके बाद गाडी एक सूनसान जगह पर रुकी तो अपहृत स्टूडेंट कार से निकलकर भाग निकला।बख्शी का तालाब पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
सीतापुर जनपद के कमलापुर महदौली निवासी उत्कर्ष सिंह बख्शी का तालाब में बीएनसीटी कॉलेज का स्टूडेंट है। वह मंगलवार को अपने घर से कॉलेज के लिए सुबह आठ बजे निकला था। जिसके बाद आठ बजकर 55 मिनट पर वह बख्शी का तालाब पहुच गया। आरोप है कि,बस से उतरकर वह सीतापुर रोड़ पार करने के बाद कॉलेज की तरफ पैदल जा रहा था।तभी हिन्दुस्तान सीड दुकान के पास एक काली क्रेटा से कुछ लोगों ने उसे जबरन पकड़कर कार में बैठा लिया।
सीतापुर जनपद के कमलापुर महदौली निवासी उत्कर्ष सिंह बख्शी का तालाब में बीएनसीटी कॉलेज का स्टूडेंट है। वह मंगलवार को अपने घर से कॉलेज के लिए सुबह आठ बजे निकला था। जिसके बाद आठ बजकर 55 मिनट पर वह बख्शी का तालाब पहुच गया। आरोप है कि,बस से उतरकर वह सीतापुर रोड़ पार करने के बाद कॉलेज की तरफ पैदल जा रहा था।तभी हिन्दुस्तान सीड दुकान के पास एक काली क्रेटा से कुछ लोगों ने उसे जबरन पकड़कर कार में बैठा लिया।
इसके बाद कार चल पड़ी और कार के अन्दर ही मौजूद लोगों ने उसकी जमकर लात घूसों से पिटाई कर दी। पीडित का आरोप है कार के अन्दर राम नरेश उनका बेटा आशीष और अरविन्द सहित दो और बैठे थे जिनको वह पहचानता नही है। इन लोगों ने कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर धमकी दी कि अगर आवाज की तो जान से मार देंगे।
इसके बाद कार एक सूनसान जगह पर रुकी। जहां पर सभी आपस में बातचीत करने लगे तो वह मौका पाकर कार का पिछला सीसा तोडकर बाहर निकल गया। उत्कर्ष का आरोप है कि वह जंगल की जगह थी और उसका कॉलेज बैग और जूते भी वहीं पर छूट गए। कार से अपहरण करने वालों का उसके पिता से कुछ विवाद है इसका कमलापुर थाने में केस दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक राणा राजेशस कुमार सिंह ने बताया कि स्टूडेंट की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और दो अन्य सहित पांच पर केस दर्ज किया है।घटना को लेकर स्टूडेंट पुलिस के सवालों का सही जवाब नही दे पा रहा है।
खबरें और भी हैं
बरेली : अग्निवीर भर्ती रैली में 650 युवाओं ने लगाई दौड़, 440 सफल
By Parakh Khabar
बलिया : निजी अस्पताल में प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत, अस्पताल सील
By Parakh Khabar
बलिया : अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो अनाज के साथ चीनी भी मिलेगी
By Parakh Khabar
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट
By Parakh Khabar
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई किल्लत नहीं : डीएम
By Parakh Khabar
Latest News
14 Mar 2026 12:46:51
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत से जुड़ी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
