डेंगू से जिंदगी की जंग हार गई कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका रेखा सिंह

शाहजहांपुर। कंपोजिट विद्यालय मंडी में तैनात शिक्षिका साउथ सिटी निवासी रेखा (40) पत्नी डॉ. अमर सिंह की मौत डेंगू से हो गई। वह पिछले दो सप्ताह से बीमार चल रहीं थीं। रेखा सिंह जनता इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक अमर सिंह की पत्नी हैं। दो सप्ताह पहले डेंगू होने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया।डीआईओएस हरिवंश कुमार, बीएसए रणवीर सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, शिक्षक महासभा के जिला महासचिव राम सिंह आदि ने दुख जताया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.