बलिया पुलिस की मेहनत लाई रंग, होली से पहले पीड़ित को मिली 62.74 लाख रुपये की राहत

बलिया। होली से पहले बलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक ठगी पीड़ित के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी। साइबर सेल और थाना रेवती पुलिस की सतर्कता से अज्ञात साइबर ठगों द्वारा निकाली गई 62 लाख 74 हजार 524 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी आशुतोष शंकर सिंह पुत्र अखिलेश कुमार सिंह ने 14 दिसंबर 2025 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर कुल 68 लाख रुपये की रकम फर्जी तरीके से ट्रांसफर कर ली गई है।

यह भी पढ़े - बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) व नोडल साइबर सेल कृपा शंकर तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल और थाना रेवती पुलिस ने मामले में त्वरित विधिक कार्रवाई की। बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की रकम को होल्ड कराया गया और न्यायालय के आदेश के क्रम में शनिवार को 62.74 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए।

राशि वापस मिलने पर पीड़ित आशुतोष शंकर सिंह ने जनपदीय साइबर सेल और रेवती पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए पुलिस की अपील

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें।

किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें।

वर्क फ्रॉम होम या शेयर ट्रेडिंग से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें।

अनजान व्यक्ति द्वारा पैसों की मांग पर सतर्क रहें और खाते का बैलेंस तुरंत जांचें।

अज्ञात नंबर से आई किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.