काशी विश्वनाथ धाम में पुष्पों से खेली जाएगी होली, रंगों के बजाय फूलों से होगा उत्सव

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में होली पर्व के अवसर पर पारंपरिक रंगों के बजाय पुष्पों से होली मनाई जाएगी। धाम के शंकराचार्य चौक में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए ‘पुष्प होली’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फूलों की वर्षा के माध्यम से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में उत्सव मनाया जाएगा।

होली आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन, मंदिर प्रशासन, सीआरपीएफ, निजी सुरक्षा एजेंसियों तथा निजी सफाई एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित माहौल में होली का आनंद प्रदान किया जाए। संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत योजना तैयार की गई है।

यह भी पढ़े - वाराणसी आरटीसी से 20 अप्रैल को यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी

काशी विश्वनाथ धाम के कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि 4 मार्च को होली पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें भजन, होली गीत और पारंपरिक नृत्य शामिल होंगे, जिनका उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराना है।

सुरक्षा के मद्देनजर धाम परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रवेश और निकास द्वारों पर सीआरपीएफ एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी, जबकि सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर पर नजर रखी जाएगी।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धाम परिसर में केमिकल युक्त रंग, अबीर या किसी भी हानिकारक पदार्थ का प्रयोग न करें। धाम की पवित्रता, संरचना और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए केवल पुष्प होली के माध्यम से ही उत्सव मनाने का अनुरोध किया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.