बलिया के खनन अधिकारी को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया। प्रवर्तन अभियान के दौरान जिला खनन अधिकारी सौरभ कुमार को गाड़ी से कुचलने के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला खनन अधिकारी सौरभ कुमार ने गुरुवार देर रात नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह 25 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे प्रवर्तन कार्रवाई के तहत ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से होते हुए महावीर घाट की ओर जा रहे थे। उनके साथ होमगार्ड नारायण प्रसाद और सरकारी चालक ज्ञान सिंह मौजूद थे।

यह भी पढ़े - PDA के दम पर 2027 में बनेगी सपा की सरकार: युवा संवाद में नेताओं का दावा

तहरीर के अनुसार, इसी दौरान एक मारुति कार उनके वाहन के आगे-पीछे संदिग्ध तरीके से चक्कर काटने लगी। शक होने पर जब वाहन को रोकने का इशारा किया गया, तो कार चालक ने रुकने के बजाय तेज रफ्तार में गाड़ी खनन अधिकारी की ओर बढ़ा दी, जिससे उन्हें कुचलने की कोशिश की गई। हालांकि, किसी तरह अधिकारी बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद जिला खनन अधिकारी ने कमलेश यादव, सोनू यादव, राहुल वर्मा, आशुतोष और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.