बलिया में सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नसीरपुर-पकड़बोझा निवासी लल्लन राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भाभी मीना देवी, पत्नी गिरधारी राजभर, रसड़ा जा रही थीं। गढ़िया पावर हाउस के समीप वह ई-रिक्शा से उतरने के बाद अपने साइड से पैदल जा रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस के चालक ने तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन चलाते हुए मीना को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - बलिया: शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव आयोजित

हादसे में मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.