- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- होली पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा– योजनाओं की घोषणा नहीं, प्रभावी क्रियान्वयन...
होली पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा– योजनाओं की घोषणा नहीं, प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें ज़मीन पर प्रभावी ढंग से लागू कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम गरीब परिवारों को महंगाई से राहत देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले जिन बेटियों को उपेक्षित समझा जाता था, आज सरकार उनके विवाह से लेकर कन्यादान तक की जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बदले सुरक्षा माहौल के कारण महिला श्रम बल की भागीदारी 13 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं अब सरकारी सेवाओं, उद्योगों और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
