Ballia Breaking: वेतन–पेंशन को लेकर सस्पेंस खत्म, वरिष्ठ कोषाधिकारी ने दी स्थिति की जानकारी

बलिया: होली पर्व से पहले वेतन और पेंशन को लेकर जिले में बने सस्पेंस पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप बलिया जिले में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के खातों में वेतन व पेंशन की राशि भेज दी गई है। हालांकि, तकनीकी कारणों के चलते कुछ खातों में धनराशि अब तक सेव नहीं हो सकी है।

इस संबंध में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में 28 फरवरी तक भुगतान सुनिश्चित कर दिया गया है। जिले के लगभग 24 हजार पेंशनभोगियों और करीब 40 हजार सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के खातों में वेतन और पेंशन की राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

यह भी पढ़े - बलिया में दो पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी, युवक समेत तीन जिला अस्पताल रेफर

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोषागार स्तर पर वेतन और पेंशन से संबंधित किसी प्रकार की कोई पेंडेंसी नहीं है। तकनीकी प्रक्रिया के तहत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से समन्वय के बाद सभी खातों में शीघ्र ही राशि सेव हो जाएगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों और पेंशनरों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और सभी को समय रहते भुगतान का लाभ मिलेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.