रमज़ान में दिखा बलिया की नन्हीं फातिमा का जज़्बा, छह साल की उम्र में रखा 10वां रोज़ा

बलिया। रमज़ानुल मुबारक के पवित्र महीने में इबादत, सब्र और आत्मसंयम का संदेश केवल बड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी खूबसूरत झलक बच्चों में भी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में शहर के बिशुनीपुर स्थित शिया मस्जिद के सामने रहने वाले पत्रकार जमाल की छह वर्षीय पुत्री फातिमा ने शनिवार को रमज़ान का 10वां रोज़ा रखकर सभी का दिल जीत लिया।

नन्हीं फातिमा के लिए यह रोज़ा बेहद खास और यादगार रहा। भोर में दादी ने प्यार से जगा कर सहरी कराई और पूरे दिन रोज़ा निभाने के लिए उसका हौसला बढ़ाया। मासूम उम्र में रोज़ा रखने की इस कोशिश पर दादी की आंखों में खुशी और दुआओं की चमक साफ दिखाई दी। खुशी के इस मौके पर उन्होंने पौत्री को ईदी भी दी, जिससे उसका उत्साह और बढ़ गया।

यह भी पढ़े - बलिया में गेहूं क्रय केंद्रों के संचालन को लेकर कांग्रेस ने उठाई मांग

रोज़ा पूरा होने पर परिवार के सभी सदस्यों ने फातिमा को गले लगाकर मुबारकबाद दी और उसके अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और कामयाबी के लिए दुआ की। घर का माहौल इबादत, मोहब्बत और आपसी सौहार्द से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने कहा कि इतनी कम उम्र में रोज़ा रखने का जज़्बा न सिर्फ परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायक संदेश देता है। नन्हीं फातिमा का यह कदम इस बात का प्रमाण है कि रमज़ान का पैग़ाम—सब्र, अनुशासन और इंसानियत—नई पीढ़ी के दिलों में भी गहराई से उतर रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बदल जाएगी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की दिशा; काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच बदल जाएगी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की दिशा; काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच
मुंबई, 16अप्रैल, 2026 : क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले एआई आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, काबुनी ने...
ऑफ-स्क्रीन दोस्ती, ऑन-स्क्रीन टकराव: सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल कलाकारों ने करुणा पांडे और मुस्कान बामने के रिश्ते पर विचार साझा किए
त्यौहारों पर सोना खरीदना हुआ और आसान, कम कीमत में मिलेंगी ढेरों डिज़ाइन्स
एपैरल ग्रुप के ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर
‘राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखिए 19 अप्रैल, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.