जेपी के गांव में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में शामिल हुए हरिवंश, समाज सेवा करने वालों को बताया महान

बलिया: बैरिया क्षेत्र के जयप्रकाशनगर स्थित दलजीत टोला में श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित यज्ञ में शनिवार को राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश शामिल हुए। धार्मिक मंच से लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर समाज को जोड़ने और विकास का मार्ग प्रशस्त करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी मेहनत की कमाई समाज और जनकल्याण के कार्यों में लगाते हैं, वही वास्तव में महान होते हैं।

हरिवंश ने सिताबदियारा गांव का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां एक संत द्वारा जयप्रकाश इंटर कॉलेज और अस्पताल की स्थापना की गई, जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि आज बहुत से लोग धन अर्जित करते हैं, लेकिन जो लोग अपनी आय को समाज सेवा और विकास कार्यों में लगाते हैं, वही सच्चे अर्थों में समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।

यह भी पढ़े - शहीद दिवस पर विशेष: 1857 की क्रांति के अग्रदूत प्रथम शहीद मंगल पांडे

कार्यक्रम के आयोजक रामबाबू यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर का निर्माण कर उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर लगभग एक हजार महिला-पुरुषों को अंगवस्त्र, 900 बच्चों को ड्रेस तथा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

इससे पहले पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी सहित कई जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद बिहारी सिंह ने की, जबकि संचालन रामायण यादव ने किया।

हनुमान मंदिर परिसर में खुलेगा कान्वेंट स्कूल

हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजक रामबाबू यादव ने अपनी माता स्वर्गीय लहासो देवी के नाम पर कान्वेंट स्कूल निर्माण की भी घोषणा की। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया और इस पहल की सराहना करते हुए आयोजन समिति को बधाई दी।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.