Sambhal News: निजी अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिरकर नर्स की मौत, परिजनों ने हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई

Sambhal News: संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिरकर नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल संचालक और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने और दुष्कर्म की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चार महीने से नर्स के रूप में कर रही थी काम

22 वर्षीय युवती पिछले चार महीनों से थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर कार्यरत थी। मंगलवार शाम को वह रोजाना की तरह काम पर गई थी, लेकिन देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल नर्स को बेहोशी की हालत में परिजनों ने पाकबड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

नर्स की मौत की खबर मिलते ही परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और संचालक व स्टाफ पर उसे छत से धक्का देने का आरोप लगाया। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नर्स के भाई ने जताई दुष्कर्म की आशंका

मृतका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार देर रात जब बहन अस्पताल से गिरी थी, तब अस्पताल के सीनियर कंपाउंडर ने फोन पर अपशब्द कहे और बहन को वहां से ले जाने के लिए कहा। भाई ने आरोप लगाया कि अस्पताल संचालक और स्टाफ ने नर्स को छत से धक्का दिया होगा क्योंकि घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी गई है। साथ ही, दुष्कर्म की आशंका भी जताई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और नकदी ले उड़े उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News: महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और नकदी ले उड़े उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके सोने के गहने और...
Ballia News: ब्रह्म बाबा मंदिर जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, वाराणसी ले जाते समय मौत
Ballia News: जमीन पर सो रही 13 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Amroha News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से शव लटकाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का आरोप, किशोरी की मौत; जाहिद समेत दो हिरासत में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.