गश्त के दौरान सिपाही पर गंडासे से हमला, आरोपी हिरासत में

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा नगर क्षेत्र में बीती रात गश्त के दौरान एक युवक ने सिपाही पर गंडासे से कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात करीब साढ़े 11 बजे की है, जब सिपाही राहुल नियमित गश्त पर था। इसी दौरान एक युवक ने अचानक धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही के कंधे और कान पर गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े - वाराणसी: मोबाइल बनवाने के बहाने युवती को ले गई सहेली, गंगा किनारे नशीली चाय पिलाकर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिपाही की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है और प्रारंभिक जांच में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं प्रतीत हो रही है। हमले के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.