Ballia News : ‘दिशा’ समिति की बैठक में 58 बिंदुओं पर समीक्षा, विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश

बलिया : जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 58 बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत एनएच-31 से टुटवारी, बघौना और दुलारपुर गांव को जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत तत्काल कराने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया। वहीं दयाछपरा चट्टी से भुवालछपरा होते हुए नौरंगा तक नई सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने को कहा गया।

यह भी पढ़े - बड़ा जालिम निकला बलिया का CSP संचालक!

एनएच-31 पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को इसकी जांच कराने को कहा गया। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों के तहत सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित कराने तथा उनकी सूची एनआईसी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में दुग्ध उत्पादन को पुनः शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिकंदरपुर तहसील के ग्राम मालदा तक जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों का सर्वे कर पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराने की बात कही गई।

सिकंदरपुर मंडी की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने तथा बैरिया में निर्मित नई मंडी के उद्घाटन को लेकर भी निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि मोथा तूफान से प्रभावित किसानों के मुआवजे की राशि उनके खातों में भेज दी गई है।

अटल शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 के अंतर्गत बलिया शहर में प्रतिदिन करीब 100 टन कचरा एकत्रित होने की समस्या पर भी चर्चा हुई। इसके समाधान के लिए कचरा निस्तारण हेतु जमीन खरीदने या किराए पर लेने के विकल्प पर विचार किया गया।

बैठक में बलिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर भी जानकारी दी गई। बताया गया कि निर्माण एजेंसी लखनऊ से नामित हो चुकी है और डीपीआर इसी माह आने के बाद कार्य शुरू होने की संभावना है। साथ ही जिला कारागार के पुनर्निर्माण की योजना पर भी चर्चा हुई।

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को वर्ष 2025 के प्रस्तावित कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने तथा सभी गांवों का डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए। जनपद से लखनऊ जाने वाली बसों की संख्या बढ़ाने का मुद्दा भी बैठक में उठा। इस पर परिवहन मंत्री ने रात करीब 11 बजे एक अतिरिक्त बस संचालित कराने का आश्वासन दिया।

शहर में जाम की समस्या को देखते हुए रसड़ा, बक्सर और गड़वार मार्गों को जोड़ने वाले बाईपास निर्माण का सुझाव भी दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

बैठक में सांसद सनातन पांडेय, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, चेयरमैन संतलाल गुप्ता उर्फ मिठाई लाल, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, विधायक फेफना संग्राम सिंह, विधायक बैरिया जयप्रकाश अंचल, विधायक बेल्थरारोड हंसूराम, विधायक सिकंदरपुर जियाउद्दीन रिजवी, एमएलसी रविशंकर उर्फ पप्पू समेत कई जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

IPS अंशिका वर्मा और संभल SP केके बिश्नोई की लव स्टोरी, 28 मार्च को राजस्थान में होगी शादी IPS अंशिका वर्मा और संभल SP केके बिश्नोई की लव स्टोरी, 28 मार्च को राजस्थान में होगी शादी
संभल : संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी आईपीएस अंशिका वर्मा जल्द ही विवाह...
International Women’s Day : लखनऊ में ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’, हजारों महिलाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
UP में स्किलिंग और स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को AI प्रशिक्षण का लक्ष्य
UPSC 2025 : बलिया के रवि शेखर सिंह ने हासिल की 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
Ballia News : ‘दिशा’ समिति की बैठक में 58 बिंदुओं पर समीक्षा, विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.