Rampur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस ने पत्नी से की पूछताछ

मसवासी। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 के पास स्थित ग्राम कनोरा में बुधवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

सिर और हाथ में मिले चोट के निशान, हार्ट अटैक या कुछ और

ग्राम कनोरा निवासी जुनैद खान उर्फ संजू खान (35 वर्ष), पुत्र मोहम्मद हनीफ खान की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रारंभिक जांच में संजू खान के सिर और हाथ में चोट के निशान मिले हैं। कुछ लोगों और मृतक की पत्नी ने दावा किया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिससे गिरने के कारण उन्हें चोट लगी। हालांकि, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और संजू खान की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।

मृतक के परिवार की स्थिति

मृतक संजू खान की 8 साल की बेटी निदा और 2 साल का बेटा है। उनके पास मित्र कार्ड भी था। मौत की सूचना मिलते ही बाजपुर सीओ विभव सैनी, एसएसआई विनोद फर्त्याल, दोराहा चौकी इंचार्ज रमेश बेलवाल और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया।

फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बाराबंकी: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं; जांच रिपोर्ट का इंतजार बाराबंकी: स्कूल में सर्पदंश से छात्र की मौत, 24 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं; जांच रिपोर्ट का इंतजार
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में सर्पदंश से 8 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में घटना...
बलिया: छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच
धान की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अजय देवगन और रितेश देशमुख की 'रेड 2' का टीवी प्रीमियर 31 जुलाई को अनमोल सिनेमा पर
'शादी का मतलब अपने सपनों को छोड़ना नहीं होना चाहिए': 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' की आरती बिराजदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.