- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- रामपुर
- Rampur News: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rampur News: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
रामपुर। युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि पुलिस शनिवार दोपहर बाद इस मामले का खुलासा कर सकती है।
शादी का विरोध बना हत्या की वजह
परिजनों ने जताया हत्या का शक
ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव रवाना पट्ठी ऊदा निवासी कुंवरपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई 20 वर्षीय यशपाल वेल्डिंग का काम करता था। बुधवार को वह किसी काम से साइकिल से ढकिया गया था लेकिन लौटकर वापस नहीं आया।
परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर आलू के खेत में यशपाल का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
युवती के परिवार पर हत्या का आरोप
कुंवरपाल ने बताया कि यशपाल पहले भी आरोपी लाखन की बेटी को भगा ले गया था, जिस पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंप दिया था और यशपाल को जेल भेज दिया गया था, जहां से कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ था।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवती के पिता लाखन, उसके बेटे राजेश, जिला पंचायत सदस्य मनोज प्रधान और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
हत्या का खुलासा जल्द संभव
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है।
