बलिया में सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, दो घायल

बलिया। जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार को ट्रक और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा टोला शिवन राय के पास हुआ। मृतक की पहचान गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सहेड़ी गांव निवासी रामधनी बिंद (52) के रूप में हुई है, जो ट्रक चला रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - मिंकी हत्याकांड: विनय की क्रूरता से हर कोई स्तब्ध, माता-पिता को यकीन नहीं, मोहल्ले वाले बोले, बहुत सीधा लगता था

दुर्घटना में डंपर चालक कमलेश यादव (26), निवासी कुकुरभुक्का, थाना गड़वार तथा खलासी अर्जुन यादव (25), निवासी रतसर बारी, घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.