बलिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शव नदी में फेंकने का आरोप, पांच पर मुकदमा

बलिया। जिले के बांसडीह क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दिए बिना शव को सरयू नदी में प्रवाहित कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 30 वर्षीय रिंकू सिंह के रूप में हुई है, जो चंदन सिंह की पत्नी थी। सोमवार को रिंकू के मोबाइल फोन से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी भाभी को सूचना दी कि रिंकू ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद मायके पक्ष के लोग जब सुल्तानपुर पहुंचे तो ससुराल का घर बंद मिला और सभी परिजन फरार थे।

यह भी पढ़े - बलिया में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ शुरू, युवाओं को मिलेगा 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण

मृतका के भाई गोविंदा सिंह ने आरोप लगाया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी टोलापुर मोहल्ला निवासी चंदन सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास और ननदें दहेज को लेकर रिंकू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर रिंकू ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गांव के कुछ लोगों की मदद से सरयू नदी में फेंक दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका है। शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ से भी सहयोग मांगा गया है।

पुलिस के अनुसार पांच नामजद आरोपियों सहित कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश और शव की बरामदगी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.