- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- प्रयागराज
- Prayagraj News: महाकुंभ में भगदड़ के बावजूद श्रद्धालुओं का सैलाब जारी, अब तक 2.78 करोड़ ने किया स्ना...
Prayagraj News: महाकुंभ में भगदड़ के बावजूद श्रद्धालुओं का सैलाब जारी, अब तक 2.78 करोड़ ने किया स्नान
महाकुंभ नगर। महाकुंभ मेले में भगदड़ जैसी घटना होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था बनी हुई है और बड़ी संख्या में लोग संगम में डुबकी लगाने आ रहे हैं। मेला प्रशासन के अनुसार, मौनी अमावस्या के अवसर पर बुधवार सुबह 8 बजे तक 2.78 करोड़ श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान कर चुके थे।
अब तक 19.94 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान
भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने उठाए कदम
एक अधिकारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगातार बनी हुई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने चंद्रशेखर आजाद पार्क का गेट भी खोल दिया है, ताकि लोग सड़कों पर भीड़ बढ़ाने के बजाय पार्क में बैठ सकें।
अखाड़ों ने अधिक भीड़ के कारण टाला अमृत स्नान
बुधवार तड़के संगम नोज पर भगदड़ जैसी स्थिति बनने के कारण कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें मेला क्षेत्र में बने अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि अत्यधिक भीड़ के कारण अखाड़ों के साधु-संतों ने सुबह का अमृत स्नान टाल दिया था। हालांकि, भीड़ कम होने पर अखाड़े अपने अमृत स्नान की परंपरा पूरी करेंगे, जिसके लिए मेला प्रशासन से बातचीत जारी है।
