प्रयागराज: प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया

प्रयागराज : निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षाधिकारी (BEO) से बदसलूकी में कंपोजिट विद्यालय इरादतगंज जसरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पाठक को सस्पेंड कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबन प्रकरण की जांच के लिए मांडा के BEO राजीव प्रताप सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है।

खंड शिक्षा अधिकारी होलागढ़ की ओर से बीएसए को भेजी रिपोर्ट के अनुसार वह 13 जुलाई को सुबह 7:40 बजे कंपोजिट विद्यालय इरादतगंज जसरा में उपस्थित हुए। उस समय तक विद्यालय में कोई अध्यापक उपस्थित नहीं था। 7:55 बजे दो सहायक अध्यापक अवनीश कुमार सिंह एवं महेन्द्र कुमार कौशिक पहुंचे।

आठ बजे के बाद इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पाठक पहुंचे और अशिष्ट भाषा में बीईओ से परिचय पूछा। निरीक्षण की जानकारी देने के बाद भी शोर-शराबा और हंगामा शुरू कर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय से संबंधित कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया। आरोप है कि बीईओ से अमर्यादित तरीके से बात करते हुए दुर्व्यवहार किया। ऐसा माहौल खड़ा किया गया कि दो मिनट विद्यालय में और रहने पर कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी। स्कूल में कुल 10 अध्यापक और एक शिक्षामित्र कार्यरत है, जिसमें निरीक्षण के समय इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पाठक, सहायक अध्यापक अवनीश कुमार सिंह व महेन्द्र कुमार कौशिक ही उपस्थित हुए। सहायक अध्यापक स्वाती गौतम, अर्चना सिंह, शिक्षामित्र यादवेन्द्र यादव अनुपस्थित थे। सहायक अध्यापक रवीन्द्र सिंह, अलमास जहरा व प्रियंका सिंह चिकित्सकीय अवकाश पर थी।

ग्रामीणों ने शिक्षण के प्रति जताया असंतोष

रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीणों ने भी विद्यालय में पठन-पाठन एवं शिक्षण कार्य के प्रति असंतोष प्रकट किया। शिकायत की कि अध्यापक कभी 11 बजे तो कभी 12 बजे तक उपस्थित होते हैं और शिक्षण कार्य भी ठीक ढंग से नहीं होता है। विद्यालय की रंगाई-पुताई, माला पेटिंग इत्यादि कार्य नहीं कराया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि एसबीआई लाइफ का न्यू बिजनेस प्रीमियम 10% बढ़कर ₹20,259 करोड़ पहुंचा, मुनाफे में 17% की वृद्धि
मुंबई, नवंबर 2026। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त अवधि के दौरान मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया...
जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.