होली पर बलिया डीएम ने बालिका गृह में बांटी खुशियां, बच्चियों को खिलाई गुझिया और दिए नए कपड़े

बलिया: होली के अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को राजकीय बालगृह (बालिका), निधरिया का दौरा कर वहां रह रही बच्चियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। जिलाधिकारी ने अपने हाथों से बच्चियों को गुझिया खिलाई और उन्हें नए कपड़े भेंट किए।

जिलाधिकारी ने बताया कि राजकीय बालिका गृह में वर्तमान में 111 बच्चियां निवास कर रही हैं, जिनके माता-पिता नहीं हैं। प्रशासन की ओर से उनके रहने, भोजन और शिक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चियों की पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी और शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और किसी भी प्रकार की सुविधा में कमी नहीं आने दी जाएगी।

यह भी पढ़े - बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा

उन्होंने बच्चियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और बालिका गृह में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि यहां रह रही 10 बच्चियां बोर्ड परीक्षा दे रही हैं, जिनके लिए आवश्यक पुस्तकों और अन्य शैक्षणिक संसाधनों की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही नाबालिग बच्चियों की देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं तथा परिसर में पार्किंग स्थल का निर्माण भी कराया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों से होली का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.