पीलीभीत: संदिग्ध हालत में युवक की मौत से फैली सनसनी 

गजरौला ,पीलीभीत। एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो जाने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 गजरौला थाना सुहास चौकी क्षेत्र ग्राम पचपेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बाहर गांव के खेत में पड़ा मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया है।

यह भी पढ़े - Maharajganj News : पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, पति ने दो बच्चों के साथ लगाई फांसी

बताया जा रहा है कि सुहास चौकी क्षेत्र ग्राम पचपेड़ा निवासी प्यारेलाल (40) पुत्र नत्थू लाल की मौत गुरुवार संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर एक खेत में हो गई। जिससे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं मृतक की पत्नी चंद्रबती को भी सूचना दी गई। मृतक की पत्नी ने युवक के परिजनों पर हत्या के आरोप लगाया है।

जबकि मृतक के भाई सुरेश कुमार का कहना है कि मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ अपने मायके बंगला में दो साल से रह रही है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना अध्यक्ष गजरौला रूपा बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। अभी युवक जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत होना प्रतीत हो रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.