- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- पीलीभीत
- पीलीभीत: लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर व्यापारी से 15 लाख मांगने वाले गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पीलीभीत: लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर व्यापारी से 15 लाख मांगने वाले गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पीलीभीत: अमरिया में किराना व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पुलिस ने तमंचा, चाकू, और एक अन्य घटना में लूटी नकदी -मोबाइल बरामद किया। एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। जिसके बाद पकड़े गए पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
आरोपी ने 21 अक्टूबर को रात आठ बजे तक रुपयों की मांग की थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अमरिया पुलिस और एसओजी टीम को खुलासा के लिए लगा दिया। व्यापारी को सुरक्षा देते हुए छानबीन शुरू कराई। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। मंगलवार को पुलिस ने अमरिया में नहर के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव निसरा निवासी मोहम्मद सोहिल, मोहम्मद इंतखाब, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद सरफराज और बिजेंद्रपाल उर्फ छुटवा बताया। जबकि अन्य दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा चार कारतूस, तीन चाकू, चार मोबाइल, एक हजार नकदी बरामद की।
