ISVS के उपाध्यक्ष बने डॉ. ज्ञानदेव सिंह, बलिया में खुशी का माहौल

बलिया: इंडियन सोसाइटी ऑफ वेटरनरी सर्जरी (ISVS) के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार वेटरनरी कॉलेज पटना के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन संगठन के उपाध्यक्ष पद पर किया गया है। उनके इस चयन से गृह जनपद बलिया में खुशी का माहौल है।

डॉ. ज्ञानदेव सिंह के गृह गांव कुसौरी कलां में ग्रामीणों ने होली की पूर्व संध्या पर उनके चयन की खुशी में मिठाई बांटकर जश्न मनाया। बताया जा रहा है कि वेटरनरी सर्जरी के क्षेत्र में उनके शोध और शैक्षणिक योगदान को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़े - वाराणसी एयरपोर्ट पर स्विस नागरिक के बैग से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद, पूछताछ के बाद छोड़ा गया

डॉ. सिंह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बलिया से हुई, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई गवर्नमेंट कॉलेज इलाहाबाद से पूरी की। उन्होंने पंतनगर यूनिवर्सिटी से वेटरनरी साइंस में स्नातक किया और इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (IVRI) बरेली से शोध की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने दो बार नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।

साल 2011 में उनकी नियुक्ति बिहार वेटरनरी कॉलेज पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई थी और वर्तमान में वह वहीं एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

डॉ. ज्ञानदेव सिंह के पिता कमल प्रसाद सिंह रेवती इंटरमीडिएट कॉलेज रेवती से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता रिद्धि सिंह गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई गुरुदेव सिंह शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय विजुलीपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

उनके चयन पर मनीष श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार सिंह, गुरुदेव सिंह, डॉ. घनश्याम चौबे, राजेश कुमार सिंह, राजन सिंह (पूर्व प्रधान), आरती सिंह, ममता सिंह, जयप्रकाश, कृष्ण कुमार सिंह, कौशल कुमार सिंह, देवेश सिंह, अमित सिंह, अरविंद तिवारी, अजीत प्रताप यादव, सुमित कुमार सिंह, संजय सिंह, शिवराम सिंह और इंद्र मोहन सिंह (पूर्व प्रधान) सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.