मुरादाबाद : किशोरी ने फंदा लगाकर की जान देने की कोशिश, बहन से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने गुरुवार दोपहर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में कांशीराम नगर निवासी 12 वर्षीय किशोरी ने बहन से मामूली लड़ाई के बाद फंदा लगा दिया। इसी बीच परिजनों की निगाह उस पर पड़ गई। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

यह भी पढ़े - दुखद समाचार: जिंदगी की जंग हार गईं बलिया बेसिक में तैनात शिक्षिका सिम्पल चौरसिया

जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार पंचाल ने बताया कि मामले में अभी परिवार की और से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.