- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मिर्जापुर
- Mirzapur News: मिर्जापुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Mirzapur News: मिर्जापुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और कई दस्तावेज बरामद किए हैं।
पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद सबूज हुसैन, निवासी बांग्लादेश बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने डगमगपुर पड़री स्थित एक क्रेशर प्लांट से तीन अन्य बांग्लादेशी नागरिक सब्बीर हुसैन, नरेश दास और जय दास को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी अवैध रूप से भारत में रहकर मजदूरी कर रहे थे।
बरामद मोबाइल फोन से आधार कार्ड, पैन कार्ड, बांग्लादेशी वोटर आईडी और पासपोर्ट सहित अन्य कागजात मिले हैं, जिनमें कुछ दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दलालों के माध्यम से सीमा पार कर पश्चिम बंगाल पहुंचे और वहां से ट्रेन के जरिए आगरा होते हुए मिर्जापुर आए। यहां उन्होंने अपनी पहचान छिपाकर क्रेशर प्लांट पर काम शुरू कर दिया।
पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों ने बिहार के पते पर फर्जी आधार और पैन कार्ड भी तैयार करा लिए थे।
चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, नागरिकता अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
