- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- यूपीपीसीएस में 113वीं रैंक पाने वाले पूर्व छात्र राकेश प्रजापति को एमटीसीएस ने किया सम्मानित
यूपीपीसीएस में 113वीं रैंक पाने वाले पूर्व छात्र राकेश प्रजापति को एमटीसीएस ने किया सम्मानित
बलिया। यूपीपीसीएस परीक्षा में 113वीं रैंक प्राप्त करने वाले अपने पूर्व छात्र राकेश कुमार प्रजापति को मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, पचरुखिया में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक स्वामी रविशंकर ने कहा कि राकेश कुमार प्रजापति ने अपनी सफलता से न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय, क्षेत्र और पूरे समाज का नाम रोशन किया है।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि राकेश की सफलता सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि धैर्य, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
एचओडी अभिजीत किशोर ने कहा कि यह उपलब्धि राकेश के परिश्रम के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का भी प्रतीक है और संस्थान ऐसे प्रतिभावान छात्रों को हमेशा गर्व से याद रखेगा।
सम्मानित होने के बाद राकेश कुमार प्रजापति ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को दिया। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाने तथा नियमित अध्ययन को सफलता का सर्वोत्तम माध्यम बताया।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अमित प्रताप सिंह और संचालन प्रो. संजय चतुर्वेदी ने किया।
वहीं निदेशक डॉ. अजीत प्रताप सिंह गौतम ने कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व छात्र विनय कुमार उपाध्याय और उनके माता-पिता का आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को इस सफलता से सीख लेने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर चंदन शर्मा, अरविंद वर्मा, सुधांशु तिवारी, अंजली तिवारी, दिनेश प्रजापति, राजेश राणा, जेपी सहाय, स्वीति गुप्ता, तनु दुबे, नेहा सिंह, वीरेंद्र शर्मा और प्रज्ञा गुप्ता सहित कई शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
