- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया और गाजीपुर को ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की सौगात, 8 अप्रैल से चलेगी झांसी-आसनसोल स्पेशल
बलिया और गाजीपुर को ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की सौगात, 8 अप्रैल से चलेगी झांसी-आसनसोल स्पेशल
वाराणसी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल के दौरान 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बनारस, गाजीपुर सिटी और बलिया होकर चलेगी।
04185 झांसी-आसनसोल ग्रीष्मकालीन विशेष
यह ट्रेन झांसी से सुबह 9:20 बजे प्रस्थान करेगी और उरई, पोखरायां, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी कैंट, औड़िहार और गाजीपुर सिटी से रात 10:50 बजे होते हुए बलिया रात 12:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चित्तरंजन होते हुए अगले दिन दोपहर 2:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
04186 आसनसोल-झांसी ग्रीष्मकालीन विशेष
वापसी में यह ट्रेन आसनसोल से शाम 5:10 बजे चलेगी और चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सुरेमनपुर होते हुए बलिया सुबह 3:55 बजे तथा गाजीपुर सिटी सुबह 5:00 बजे पहुंचेगी। इसके बाद वाराणसी कैंट, बनारस, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, पोखरायां और उरई होते हुए शाम 7:10 बजे झांसी पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, शयनयान के 6, साधारण द्वितीय श्रेणी/द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 11 और एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष ट्रेन के संचालन से बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और आसपास के यात्रियों को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी।
