- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में प्रेमी से शादी की मांग पर युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, डेढ़ घंटे बाद उतरी
बलिया में प्रेमी से शादी की मांग पर युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, डेढ़ घंटे बाद उतरी
बलिया। जिले के सुखपुरा कस्बा में मंगलवार को एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना सिनेमा हॉल के पास की बताई जा रही है, जहां देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया, लेकिन कुछ देर बाद युवती नाराज होकर करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई।
सूचना मिलते ही सुखपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर नीचे चारों तरफ जाल लगाकर बचाव व्यवस्था की। पुलिस लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाती रही, लेकिन वह अपने प्रेमी से शादी की मांग पर अड़ी रही।
इसके बाद पुलिस युवक को मौके पर लेकर आई, जिसके बाद युवती करीब डेढ़ घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतर गई।
थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर बातचीत की जा रही है और मामले का समाधान कराने का प्रयास जारी है।
