सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में यूपीएस थम्हनपुरा के 6 छात्र सफल, विद्यालय में हुआ सम्मान

बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय थम्हनपुरा के आठवीं कक्षा के छह छात्र-छात्राओं ने सर्वोदय विद्यालय वाराणसी और गाजीपुर की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।

सफल विद्यार्थियों में अभिषेक, कृष्ण कुमार गौतम, अंशु कुमार भारती, दिव्या, राजनंदनी और पायल शामिल हैं।

यह भी पढ़े - बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई: फर्जी अंकपत्र पर नौकरी पाने वाले प्रधानाध्यापक बर्खास्त, 20 साल की सेवा शून्य

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सहित सभी शिक्षकों ने सफल बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन होना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों आशीष तिवारी, शैलेंद्र कुमार वर्मा, शशि रंजन चौबे और सौरभ कुमार के प्रयासों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास में थम्हनपुरा ग्राम प्रधान, लेखपाल और अन्य स्थानीय लोगों का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला है, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध हो सका।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.