- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- स्कूल चलो रैली में बच्चों ने दिया शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
स्कूल चलो रैली में बच्चों ने दिया शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
बलिया। सर्वशिक्षा और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर के बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर समुदाय को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला कार्यालय मंत्री कमलेश पांडेय और खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
विद्यालय से शुरू हुई यह रैली गांव की विभिन्न गलियों और प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी। इस दौरान बच्चों ने हाथों में स्लोगन वाली तख्तियां लेकर लोगों को बच्चों की पढ़ाई और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया।
रैली को सफल बनाने में ग्राम प्रधान वीरेंद्र मिश्र, विद्या शंकर तिवारी, सुनील पांडेय, मन्नो पांडेय, भरत जी यादव, सतीश चंद्र ठाकुर, मृत्युंजय शर्मा, अनुदेशक अनुराग रंजन तिवारी, राज कुमार गुप्ता और शुभांशु सिंह सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज पांडेय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
