मेरठ: पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो 2 तस्करों को गोली लगी 

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस को कुछ गौ तस्करों के इंचौली से खरदौनी जाने वाले मार्ग पर गौकशी करने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एक टीम ने मौके पर छापा मारा। सजवाण के मुताबिक, पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद पांच गौ तस्करों ने भागने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने जब गौ तस्करों का पीछा किया, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं। सजवाण के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़े - मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात: बैंक मैनेजर ने प्रेमिका के 7 वर्षीय बेटे की हत्या की, मां भी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सजवाण के मुताबिक, घायल गौ तस्करों की पहचान लिसाडी गेट निवासी इरफान और अरशद के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से 315 बोर के दो तंमचे, पांच कारतूस, तीन जीवित गायें और पशु वध के उपकरण बरामद हुए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.