- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बाराबंकी
- बाराबंकी : गंदगी और जंग लगे स्ट्रेचर से मरीजों की सुरक्षा पर सवाल
बाराबंकी : गंदगी और जंग लगे स्ट्रेचर से मरीजों की सुरक्षा पर सवाल
बाराबंकी : जिले के रामसनेही घाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गंदगी और जंग लगे स्ट्रेचर के इस्तेमाल को लेकर मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में उपयोग हो रहे कुछ स्ट्रेचर पर खून के धब्बे और जंग लगे होने की शिकायत सामने आई है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
परिजनों के अनुसार, मरीजों को लाने-ले जाने में इस्तेमाल होने वाले स्ट्रेचर संक्रमण फैलाने का कारण बन सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जंग लगे उपकरणों को तत्काल बदलने की मांग की है।
इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि वह सीएचसी अधीक्षक से मामले की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जांच में लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
